फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda News: Old shepherd died after being struck by lightning

Banda News: आकाशीय बिजली से झुलसे वृद्ध चरवाहे ने तोड़ा दम

Wed, 27 Jul 2022 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jul 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Banda News: Old shepherd died after being struck by lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। 25 जुलाई को दोपहर दयालु (35) पुत्र मातादीन कोरी और मोहन (65) पुत्र सोनवा कोरी खेत में बकरियां चरा रहे थे। करीब ढाई बजे बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। दयालु की कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। दूसरे गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध मोहन को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। बुधवार को कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर खप्टिहा कलां पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed