Banda: पड़ोसी युवक ने मासूम का अपहरण किया दुष्कर्म, जंगल में घायल मिली बच्ची…अस्पताल भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
Banda News: चिल्ला थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने मासूम का अपहरण दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची जंगल में घायल अवस्था में मिली है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विस्तार
बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में पैलानी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि बुधवार को सुबह थाना चिल्ला, पैलानी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब हो कि मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे थाना चिल्ला पर सूचना प्राप्त हुई कि एक तीन वर्षीय बालिका शाम करीब चार बजे से घर से गायब है। सूचना पर तत्काल थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत कर बच्ची की बरामदगी को टीमें गठित की गईं। संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर जंगल में छोड़ दिया है। तत्काल सर्च पार्टियां लगाई गईं और बच्ची को घायल अवस्था में रात्रि करीब दो बजे बरामद कर लिया गया।
जिला अस्पताल में बच्ची को इलाज जारी
इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर उसका बेहतर इलाज किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी पड़ोसी सुनील निषाद व सजातीय है, जिसको पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह, उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी सहित एसओजी टीम शामिल रही।