{"_id":"6adc74364d89ad395a015a5d","slug":"banda-mason-dies-after-drowning-in-pond-body-found-in-water-this-morning-he-mentioned-he-was-heading-to-work-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: तालाब में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, सुबह पानी में मिला शव, काम पर जाने की कही थी बात, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: तालाब में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, सुबह पानी में मिला शव, काम पर जाने की कही थी बात, जांच शुरू
Sat, 24 Oct 2026 02:32 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:32 PM IST
सार
Banda News: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बल्लान के अंश माड़ी पुरवा निवासी राजमिस्त्री कल्लू (52) की गांव के ही शिव बाबा तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह काम पर निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव तालाब में तैरता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा जिले में कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लान के अंश माड़ी पुरवा निवासी कल्लू (52) की गांव स्थित शिव बाबा तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी की बीमारी के चलते पांच वर्ष पूर्व मौत गई थी। पुत्रियों की शादी होने के चलते बड़े भाई राममिलन के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े भाई ने बताया कि वह राजमित्री का कार्य करता रहा है। बीते शुक्रवार को सुबह राजमित्री का कार्य करने की बात कह घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। सुबह ग्रामीणों ने कल्लू के शव को तालाब में देख परिजन व कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते शुक्रवार की शाम तालाब किनारे कल्लू को देखा था।
विज्ञापन