फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Married woman committed suicide by hanging herself

UP: विवाहिता ने दी जान, मरने से पहले भाभी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा- हम उनसे नहीं लड़ सकते, इसलिए जा रही हूं

Tue, 02 Jul 2024 06:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके में रह रही थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन
Banda: Married woman committed suicide by hanging herself
अन्नू देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में ननद ने भाभी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि हम उनसे लड़ नहीं सकते इसलिए मैं जा रही हूं! इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता डेढ़ साल से ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मोबाइलों में मैसेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अन्नू (28) की शादी दो मई 2022 को प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी मयंक उर्फ अशोक के साथ की थी। दहेज में मांग के अनुसार कार व सात लाख रुपये भी दिए थे। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे ठीक से नहीं रखा, उसे प्रताड़ित कर दहेज की मांग करते रहे। इस बीच अन्नू शादी के छह माह बाद ही अपने मायके में आकर रहने लगी थी। उनकी बहू स्वाति दिल्ली में रहती है। सोमवार की देर शाम वह घर के बाहर थे।

विज्ञापन

तभी उनके मोबाइल पर बहू का फोन आया कि अन्नू ने उन्हें मैसेज किया है कि हम उनसे लड़ नहीं सकते इसलिए मैं जा रही हूं। तब पिता घर आए तो उन्होंने अन्नू को फंदे से लटका पाया। पिता का आरोप है कि घटना से तीन-चार दिन पहले ही पति मयंक अन्नू के मोबाइल में मैसेज कर तलाक की मांग कर रहा था। मैसेज में यह भी लिखता था कि तुम भी आजाद रहो और मैं भी।


 

इसी के चलते अन्नू परेशान रह रही थी। तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला ने खुदकुशी की है। महिला का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। पति और मृतका के मैसेजों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अन्नू के ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed