{"_id":"6af875afe7efc43465090e35","slug":"banda-man-crushed-to-death-by-a-truck-incident-leaves-family-in-deep-distress-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: युवक की ट्रक से कुचल कर मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: युवक की ट्रक से कुचल कर मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 14 Nov 2026 08:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
रामाधीन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कालिंजर थाना क्षेत्र के बरछा पुल के पास शनिवार शाम सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सतना जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नीबी गांव के मजरा बिज्जू पुरवा निवासी रामाधीन (20) अपने पारिवारिक चाचा संदीप के साथ बाइक से नरैनी जा रहे थे। बरछा पुल के पास रामाधीन लघुशंका के लिए रुक गए, जबकि संदीप बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान नरैनी की ओर से कालिंजर जा रहे ट्रक ने रामाधीन को कुचल दिया। ट्रक का पहिया रामधीन की कमर के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
सूचना पर गुड़ाकला चौकी प्रभारी प्रवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया। परिजन उन्हें कानपुर के बजाय सतना ले गए। पारिवारिक चाचा संदीप ने बताया कि सतना जिला अस्पताल में रामाधीन ने दम तोड़ दिया। कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
