फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Man beats nephew to death with a stick after being refused money for alcohol

बांदा: शराब पीने के लिए पैसा न देने पर मामा ने भांजे को लाठी से पीटकर मार डाला

Thu, 15 Oct 2026 05:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 15 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Banda: Man beats nephew to death with a stick after being refused money for alcohol
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक आलोक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पैलानी थाना क्षेत्र में गांव पैलानी डेरा में नशे की हालत में शराब पीने के लिए पैसा न देने पर मामा ने अपने भांजे की सिर व नाक में लाठी मारकर हत्या कर दी। शोर सुनकर परिजन नींद से जागे तक उन्हें जानकारी हो सकी। मृतक अपने ननिहाल में मकान बनवाकर रह रहा था। वह तीन दिन पहले गुजरात से कमाकर लौटा था। 

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पैलानी डेरा निवासी सरजू निषाद ने बताया कि उसका पुत्र आलोक निषाद (21) तीन दिन पहले गुजरात से कमाकर गांव आया था। आरोप है कि बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे आलोक से उसके मामा गिद्दू ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। इस पर आलोक ने कहा कि उसने पिछली बार मामी को पांच हजार रुपये दिए थे, उन्होंने पैसा भी वापस नहीं किया, इस पर आरोपी मामा ने अपने भांजे के ऊपर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान आरोप है कि मामा गिद्दू, रज्जा ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आलोक के सिर व नाक में लाठी में मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर दोनों मौके से भाग निकले। पिता ने आरोपी मामा व ममेरे भाई रज्जा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि नशे में शराब पीने को लेकर व चरित्रहीनता की टिप्पणी को लेकर झगड़ा हुआ था, इसमें आलोक की मौत हो गई है। पिता की तहरीर पर आरोपी मामा समेत दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed