{"_id":"664ca2cc875b0eb7c70431f0","slug":"banda-made-obscene-photo-of-girl-misdeed-victim-lodged-report-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: युवती की अश्लील फोटो बनाई, दुष्कर्म किया, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: युवती की अश्लील फोटो बनाई, दुष्कर्म किया, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 21 May 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 May 2024 07:06 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती ने मोबाइल दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि भुजरख गांव निवासी शुभम के पास वह अपना मोबाइल फोन बनवाने गई थी। युवक ने उसके मोबाइल से कुछ फोटो निकालकर उसे अश्लील रूप दे दिया। इसके बाद दुकानदार उसे ब्लैकमेल करने लगा। उससे शादी करने का झांसा भी दिया। मांग भी भर दी। लेकिन सामाजिक रूप से शादी नहीं की। युवती की तहरीर पर आरोपी शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विधवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट
तिंदवारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की मौत के बाद देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।महिला ने दी तहरीर में बताया उसकी शादी फतेहपुर के एक गांव में हुई थी। पति की मौत के बाद उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की तहरीर पर तिंदवारी थाने में तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन