Auraiya: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले रेलवे लाइन के पास रखा परिजनों का नंबर
प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों एक माह से घर से लापता थे। पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलवल के रसूलपुर रेलवे फाटक के समीप युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। दोनों औरैया स्थित गांव बहलोलपुर के रहने वाले थे। एक माह से घर से लापता थे। परिजनों के अनुसार युवक-युवती ने प्रेम- प्रसंग में यह कदम उठाया है। रविवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की है। जीआरपी थाना में कार्यरत जांच अधिकारी धनीराम के अनुसार उन्हें शनिवार शाम को सूचना प्राप्त हुई थी कि रसूलपुर रेलवे फाटक के समीप युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान हुई। दोनों एक ही गांव के थे।
युवक की पहचान गांव बहलोलपुर निवासी अजय कुमार तथा युवती की पहचान मोनिका के रूप में हुई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। रेलवे लाइन के पास मिले फोन नंबर के आधार पर उन्होंने मामले की सूचना परिजनों को दी। रविवार सुबह परिजनों के आने के बाद शिकायत ली गई। शिकायत में परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंस की धारा 174 की कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिए गए।
मरने से पहले रेलवे लाइन के समीप रखे थे आधार कार्ड व मोबाइल नंबर
पुलिस के अनुसार मृतक युवक ने मरने से पहले अपना आधार कार्ड व परिजनों का मोबाइल नंबर एक पर्ची पर लिखकर रेलवे लाइन के समीप छोड़ा था। मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना देने में आसानी हुई। परिजनों ने बताया कि युवक-युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। युवक कुछ दिन पहले पृथला औद्योगिक क्षेत्र में गांव ततारपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। करीब एक माह पहले वह गांव आया था। उसके बाद युवक व युवती लापता हो गए। युवती के परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत पुलिस को भी दी थी।