फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Lok Sabha Election, Departure of polling parties begins, EVMs are being transported in GPS fitted vehicl

Banda Lok Sabha Election: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, जीपीएस लगे वाहनों से जा रही हैं ईवीएम, पढ़ें अपडेट

Sun, 19 May 2024 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 May 2024 12:17 PM IST
सार

Banda News: एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टी व ईवीएम जिस वाहनों से मतदान केंद्र जा रही हैं। उन वाहनों में जीपीएस लगे हैं, जिससे वाहनों की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

विज्ञापन
Banda Lok Sabha Election, Departure of polling parties begins, EVMs are being transported in GPS fitted vehicl
पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में करीब एक माह से चल रहा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार शनिवार की शाम से बंद हो गया। बांदा-चित्रकूट लोकसभा के लिए 20 मई को मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसके लिए रविवार की सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

मंडी समिति में कार्मिकों की रवानगी के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों शनिवार की शाम से खड़ा करा दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय से विधानसभा व बूथवार आवंटित ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच पहुंचाई जा रही हैं। मंडी समिति में बेरीकेडिंग कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अलग-अलग स्टॉल बनाए गए हैं।

विज्ञापन

कार्मिकों के खाने पीने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कैंटीन खोली गई है। रोशनी व लाउस्पीकर लगाने का काम सारा दिन चलता रहा। शाम को अधिगृहीत वाहनों को डीजल व पेट्रोल भराने के लिए पर्ची वितरित की गई।
नगर पालिका ने सफाई कर्मी सारा दिन परिसर को साफ करने में लगे रहे।

डॉक्टरों की दो टीमें मौजूद
जल संस्थान को चार टैंकर पानी की व्यवस्था को कहा गया है। वाहनों के फंसने व पलटने आदि के दृष्टिगत एक क्रेन की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी के चलते मतदान कार्मिक बीमार हो सकते है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की दो टीमें गठित की है। एक टीम मंडी समिति में और एक जिला अस्पताल में मौजूद है।

विज्ञापन

जीपीएस लगे वाहनों से जा रही हैं ईवीएम
एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टी व ईवीएम जिस वाहनों से मतदान केंद्र जा रही हैं। उन वाहनों में जीपीएस लगे हैं, जिससे वाहनों की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed