फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Labourer committed suicide by hanging himself

Banda: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, घर में चल रहा था चचेरे भाई की शादी का कार्यक्रम

Tue, 15 Oct 2024 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Banda: Labourer committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

माता-पिता से झगड़ने के बाद मजदूर ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के लखमी थोक निवासी अवधेश वर्मा (27) ने सोमवार की रात अपने घर के अंदर लोवर से फंदा लगा लिया। पारिवारिक चाचा रामनरेश ने बताया कि सोमवार की रात अवधेश के चचेरे भाई बच्चू की शादी का कार्यक्रम हो रहा था। रिश्तेदार पड़मई गांव से आए हुए थे। उनका खाना-पीना छत में चल रहा था।

विज्ञापन


इस बीच अवधेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता कल्लू वर्मा व मां पचनिया से अभद्रता करने लगा। माता-पिता ने उसे मना किया और डांट दिया। इससे वह कमरे में चला गया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अवधेश मजदूरी करता था। उसके एक सात महीने का पुत्र है। घर में पत्नी पूनम है। पिता भी भूमिहीन है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि घर में झगड़ा कर फंदा लगाने की बात परिजन कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed