फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda incident: clean chit to bus driver, auto driver's mistake, auto overload, bus speed controlled

बांदा हादसा: बस चालक को क्लीन चिट, आटो चालक की बताई गलती, ऑटो को बताया ओवरलोड, बस की रफ्तार नियंत्रित

Fri, 04 Dec 2020 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Banda incident: clean chit to bus driver, auto driver's mistake, auto overload, bus speed controlled
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार सात लोगों की मौत मामले में रोडवेज अधिकारियों ने बस और चालक को क्लीनचिट दे दी है। हादसे के लिए ऑटो चालक को जिम्मेदार बताया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में तकनीकी तौर पर बस फिट पाई गई। ब्रेक भी ठीक था। बस की गति भी 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पास हुई रोडवेज बस और ऑटो टक्कर दुर्घटना में शुक्रवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर क्षेत्रीय प्रबंधक (झांसी) अनिल कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। जांच के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चला है कि ऑटो ओवरलोड था।
विज्ञापन


 

चार के स्थान पर 10 सवारियां थीं। असंतुलित होकर ऑटो बस के आगे आ गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बस की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने जांच की है। बस पूरी तरह ठीकठाक और मानक के मुताबिक पाई गई है। ब्रेक और अन्य तकनीकी मशीनें पूरी तरह से दुरुस्त मिलीं। रफ्तार भी 40 किलोमीटर के अंदर थी।

हादसे में मारे गए आटो यात्रियों को सहायता राशि दिए जाने के सवाल पर कहा कि यह प्रावधान रोडवेज बस यात्रियों के लिए है। यात्रियों का बीमा होता है। उन्होंने कहा कि हादसे में मरे लोगों के आश्रित क्लेम करते हैं तो अदालत का जो भी निर्णय होगा उसका पालन होगा। जांच टीम में आरएम के साथ निगम के सेवा प्रबंधक (चित्रकूटधाम मंडल) एपी सिंह व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद भी शामिल थे।

मृतक मान सिंह हमीरपुर का था निवासी
रोडवेज बस की टक्कर से मृतकों में एक हमीरपुर जिले के पतारा (कुरारा) गांव का रहने वाला मान सिंह (35) पुत्र प्यारेलाल भी था। उसकी शिनाख्त देर रात पोस्टमार्टम हाउस में ससुर रामबहादुर (पपरेंदा) ने की। बताया कि मान सिंह सपरिवार पपरेंदा में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed