{"_id":"670fab8903099486940bc5b1","slug":"banda-hurt-by-the-beating-of-wife-and-sister-in-law-e-rickshaw-driver-committed-suicide-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पत्नी और साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पत्नी और साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने दी जान
Wed, 16 Oct 2024 05:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:36 PM IST
सार
Banda News: ई-रिक्शा चालक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी और साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब चार दिन से शराब पीने को लेकर घर में विवाद चल रहा था। घटना के बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। वह मोहल्ले में रह रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास काॅलोनी के ब्लॉक सी फ्लैट नंबर आठ निवासी मुकेश साहू (40) ने बुधवार को सुबह घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद मोहल्ले के कुछ लोग चंदा मांगने पहुंचे।
दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो जंगले से देखा तो वह फंदे से लटका। उन्होंने उसकी पत्नी को बताया। पत्नी रीता साहू ने मोहल्ले वालों के सहयोग से मुकेश को फंदा काटकर उतारा। उसने बताया कि मुकेश ई-रिक्शा चलाता था। दो बेटी और एक बेटा हैं। शराब पीने को लेकर चार दिन से घर में झगड़ा चल रहा था। बताया कि विवाद ज्यादा बढ़ने पर उसने अपनी बहन के साथ दो दिन पहले उसे पीट भी दिया था। मुकेश ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था।
वह मोहल्ले में ही रह रही थी। इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, मुकेश के जीजा आजाद नगर निवासी राजेश साहू ने भी शराब पीने के चलते पत्नी और साली द्वारा पिटाई करने की बात कही है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घरेलू झगड़े को लेकर युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।