फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Hurt by mother's scolding, son and daughter-in-law consumed poison, condition critical

Banda: मां ने लगाई फटकार, कहा- शादी का जो कर्ज लिया है, उसे कौन उतारेगा, आहत बेटे-बहू ने खाया जहर, हालत गंभीर

Thu, 04 Apr 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Apr 2024 11:44 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में मां की फटकार से आहत बेटे और बहू ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Banda: Hurt by mother's scolding, son and daughter-in-law consumed poison, condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाेली मनाकर लौटे बेटे-बहू को मां ने फटकार लगाई। कहा कि शादी का जो कर्ज लिया है, उसे कौन उतारेगा। इससे आहत बेटे ने जहर खा लिया। उसे जहर खाते देख पत्नी ने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का पुरवा निवासी जोगेंद्र (25) पत्नी मालती (19) के साथ होली मनाने के लिए ससुराल गया था। वहां से बुधवार को घर आए। जोगेंद्र की मां ने फटकार लगाते हुए कहा कि शादी का जो कर्ज लिया है, उसे कौन उतारेगा। जिस तरह से तुम घूम फिर रहे हो, उससे कर्जा तो उतरने से रहा। इस बात से आहत होकर जोगेंद्र ने घर के अंदर जहर खा लिया। उसे जहर खाते देख पत्नी मालती ने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां फूलकुमारी ने बताया कि उसने कर्जा भरने की बात कही थी। इससे नाराज होकर उसने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed