फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Guides and drivers are taking tourists close to tigers in Panna Tiger Reserve; action will be taken

Banda: पन्ना टाइगर रिजर्व में गाइड व ड्राइवर बाघों के नजदीक लेकर जा रहे सैलानियों को, होगी कार्रवाई

Tue, 09 Dec 2025 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Dec 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Banda: Guides and drivers are taking tourists close to tigers in Panna Tiger Reserve; action will be taken
पन्ना टाइगर में वाहन से बाघ की फोटो खींचते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पन्ना टाइगर रिजर्व में गाइड और जिप्सी के ड्राइवर सैलानियों की जान के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। बाघ व अन्य जंगली जीवों को करीब से दिखाने के लिए काफी पास तक वाहन ले जाकर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव ने बताया कि रिजर्व टाइगर से एक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है जिसमें सफारी में जिप्सी चलाने वाले ड्राइवर व कुछ गाइडों पर्यटकों को वन्य जीवों के बेहद नजदीक ले जाकर उनकी जान से खिलवाड़ करते नजर आए हैं। डायरेक्टर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए सैलानियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक है जो चालकों के द्वारा बाघ, तेंदुए और वन्य जीवों के बेहद करीब ले जाया जा रहा है। यह खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की संभावना बनती है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन इस कार्यशैली की आज्ञा नहीं दे सकता। रिजर्व टाइगर के फील्ड डायरेक्टर ने कहा ऐसे ड्राइवरों व गाइडों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो हिनौता गहरे नाले के पास का है। जहां पर सैलानियों को सफारी के साथ वन्य जीव प्राणियों के बेहद करीब ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed