Banda: बदौसा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी का छापा, अवैध ढंग से सोना-चांदी के आभूषण मिलने का अंदेशा
Banda News: बीपी सिंह ने बताया कि जांच अभी लंबी चलेगी जो आभूषण मिले हैं, व्यापारी वे अपने वकील का बता रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि 10 ग्राम सोना व 20 किलो चांदी के आभूषण ही जीएसटी आधिकारियों नें स्टाक में पाए हैं।
विस्तार
बांदा जिले में बदौसा कस्बे की एक ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी अफसरों ने छापा मारा है। मौके से 1,400 ग्राम सोने और 43 किलो चांदी के आभूषण मिले हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेजी रिकॉर्ड कारोबारी के पास नहीं मिले हैं। इसके अलावा पिछले एक महीने से बिना जीएसटी के बिक्री होने की बात भी सामने आ रही है।
फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से अधिकारियों ने कोई खुलासा नहीं किया है। तीन घंटे तक अधिकारी बिल व खरीद से जुड़े रिकॉर्ड तलाशते रहे। मंगलवार देर शाम हुई इस छापामारी से कारोबारियों में खलबली मच गई। कई व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर चले गए।
विभाग के डिप्टी कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने पुलिस के साथ यह कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कारोबारी के यहां से 14 सौ ग्राम सोना और 43 किलो चांदी के आभूषण स्टाक में बिना पर्चे के बरामद हुए। इनका कोई बिल भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार्रवाई चल रही है।
कच्चे बिल काटकर जीएसटी चोरी कर रहा था व्यापारी
चार पेज में लेनदेन बने हैं, अभी मूल्यांकन नहीं किया गया है। उनके अनुसार दुकानदार ने एक माह से जीएसटी बिल भी नहीं काटे थे। स्टीमेट में ही कस्टमरों को खरीद का पर्चा बनाते हैं। व्यापारी कच्चे बिल काटकर जीएसटी चोरी कर रहा था। बीपी सिंह ने बताया कि जांच अभी लंबी चलेगी। जो आभूषण मिले हैं, व्यापारी अपने वकील का बता रहे हैं।