फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Furniture artisan died under suspicious circumstances

Banda: फर्नीचर कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दुकान के सामने पड़ा मिला शव

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Banda: Furniture artisan died under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी में बांदा जिले के नरैनी में फर्नीचर कारीगर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सुबह दुकान के सामने उसका शव पड़ा मिला। बांदा शहर के शम्भू नगर मोहल्ला निवासी महेश (50) यहां कई सालों से बीआरसी के सामने एक किराए की गुमटी में लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करता था।

विज्ञापन


इसी गुमटी में रहता था। सोमवार सुबह पड़ोस के लोगों ने गुमटी के सामने जमीन पर कारीगर का शव पड़े देखा। लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मृतक का भाई गणेश अपनी ससुराल बेला पुरवा (मोतियारी) में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। गणेश ने बताया कि मृतक की पत्नी नत्थी मायके तराव (बबेरू) में बेटा और बेटी के साथ रहती है। महेश की किसी से रंजिश नहीं थी। इधर पड़ोसियों ने बताया कि महेश चार-पांच दिनों से बीमार था। शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed