फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Four women including mother and daughter were scorched in acid attack

बांदा: तेजाब के हमले में मां-बेटी समेत चार महिलाएं झुलसीं, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Nov 2021 08:55 PM IST
सार

बांदा में तेजाब से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में मां-बेटी समेत चार महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Banda: Four women including mother and daughter were scorched in acid attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के कैलाशपुरी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने किशोर पर तेजाब फेंक दिया। किशोर तो बच गया, लेकिन वहां मौजूद मां-बेटी समेत चार महिलाएं तेजाब से झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कैलाशपुरी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोसी फल विक्रेता को यह नागवार गुजरा तो उसने बच्चों को मना किया। यहां किराए पर रह रहे बृजेश सिंह के पुत्र वैभव (16) ने विरोध किया तो विवाद हो गया।
विज्ञापन


फल विक्रेता घर के अंदर जाकर लोटे में तेजाब ले आया और वैभव पर फेंक दिया। वैभव ने घर में घुसकर जान बचाई। लेकिन दरवाजे पर बैठी उसकी मां रानी सिंह (37), बहन लक्ष्मी सिंह (17) सहित पड़ोस की शोभा (70) व उसकी बहू मीनाक्षी (30) तेजाब से गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भाग निकला। परिजनों ने मां-बेटी समेत चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रानी व मीनाक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शोभा व लक्ष्मी अभी भर्ती हैं। उधर, तेजाब से हमले की सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। तेजाब से झुलसी महिलाओं से घटना की जानकारी ली। इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृजेश सिंह की तहरीर पर आरोपी गुल्ली तिवारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed