फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Female constable filed a report against her husband

Banda: महिला सिपाही ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, मारपीट करने और अभद्र मैसेज भेजने का आरोप

Tue, 20 Jun 2023 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Banda: Female constable filed a report against her husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी के बांदा जिले में अभियोजन कार्यालय में तैनात महिला सिपाही श्वेता पाल ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली नगर मारपीट करने और उसके माता-पिता को अभद्र मैसेज भेजने समेत दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी श्वेता पाल वर्तमान में अभियोजन कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी को ढाई साल हो गए।

विज्ञापन


उसकी एक साल की पुत्री है। शादी के बाद से ससुरालीजन उससे दहेज की मांग कर मारपीट करते हैं। तीन जून को झांसी स्टेशन पर पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने महिला आयोग और प्रेमनगर थाने में की थी। थाने से ससुराल वालों को फोन के माध्यम से बुलाया गया तो उन्होंने मना कर दिया। पति रामनरेश सिंह पाल मेरे घरवालों को अभद्र मैसेज भेजते हैं।
विज्ञापन


15 जून को ड्यूटी के दौरान कचहरी परिसर में पति मेरे से मारपीट करने आ गए। उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस के माध्यम से पति को चौकी भिजवा दिया था। महिला सिपाही की तहरीर पर पति व अज्ञात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed