फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Farmers Breath Catches Upon Seeing Rain Soaked Crops police Awaiting Post Mortem Report

Banda: खेत में भीगती फसल देख थमीं किसान की सांसें, सदमा लगा या गिरी बिजली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 21 Mar 2026 04:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 04:31 PM IST
सार

Banda News: नरैनी में किसान  की खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कटी हुई फसल के बर्बाद होने के सदमे से उनकी जान गई, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Banda Farmers Breath Catches Upon Seeing Rain Soaked Crops police Awaiting Post Mortem Report
नरैनी कोतवाली, बांदा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, परिजनों ने फसल खराब होने पर सदमा लगने से मौत होना बताया है। कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी उद्रप्रताप (49) उर्फ डब्लू अपने खेत पर थे, जहां उनकी आठ बीघा गेहूं की कटी फसल पड़ी थी। तभी वे बिजली की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि फसल खराब होने के सदमे से उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। सुबह उनके चचेरे भाई नरेंद्र ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का सही कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed