Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmer going to guard his field killed by hitting him on the head with an axe

Banda: खेत की रखवाली करने जा रहे किसान के सिर पर फरसा मारकर हत्या, हत्यारोपी आला कत्ल के साथ गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 08:17 PM IST
सार

Banda News: किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बे की है। आरोपी ने पुरानी खुन्नस के चलते वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Banda: Farmer going to guard his field killed by hitting him on the head with an axe
राधेश्याम वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत की रखवाली करने जा रहे वृद्ध किसान के सिर पर फरसा से मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। आरोपी ने खुन्नस के चलते वारदात को अंजाम दिया है। पुत्र ने आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आला कत्ल फरसा भी उसके घर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक निवासी राधेश्याम वर्मा (60) रविवार की रात साढ़े आठ बजे करीब खेत की रखवाली करने के लिए घर से खाना खाकर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से गांव के ही शिवपूजन वर्मा ने उसके ऊपर फरसा से हमला कर दिया। उसके सिर में ताबड़तोड़ दो वार किए। फरसा के वार लगने पर राधेश्याम मौके पर ही गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। चीख पुकार सुनकर किसान के परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को लहूलुहान हालत में कमासिन सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक किसान के बड़े पुत्र सुनील वर्मा ने गांव के ही शिवपूजन वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में सुनील ने बताया कि साल भर पहले उसके घर में छोटे भाई सुमित वर्मा की शादी थी। शादी में लेडीज संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। उस कार्यक्रम में शिवपूजन शराब के नशे में महिलाओं के बीच जाकर नाचने करने लगा था। उसने परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता भी की थी। जिस पर उसके पिता राधेश्याम वर्मा ने उसे घर से घसीटकर बाहर कर दिया था। तब से शिवपूजन अपने मन में रंजिश पाले था।

 
विज्ञापन

उधर, हत्या के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर हत्यारोपी शिवपूजन वर्मा को पुलिस ने साड़ासानी गांव की पुलिया से गिरफ्तार किया है। उसके घर से खून से सना फरसा भी बरामद किया है। हत्यारोपी शिवपूजन ने बताया कि घटना वाली रात राधेश्याम उसके घर के सामने से निकल रहा था, उस बीच वह लघुशंका करने के लिए निकला तो उसने उसे देखकर गाली दे दी थी, जिस पर उसने फरसे से उसके सिर में वार कर हत्या कर दी थी। घर में खून से सना फरसा छिपाकर भाग निकला था।

पुरानी खुन्नस के चलते किसान की हत्या की गई है। पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आला कत्ल फरसा भी उसके घर से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी ने गाली देने पर किसान की हत्या की थी। -सौरभ सिंह, सीओ बबेरू

विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तीन बीघा खेत व ट्यूबवेल की रखवाली करता था मृतक किसान
कमासिन कस्बा निवासी राधेश्याम वर्मा पेशे से किसान थे। वह गांव के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह के तीन बीघा खेत व ट्यूबवेल की रखवाली करते थे। चार साल से उनके ट्यूबवेल में रोजाना घर से खाना खाकर जाते और वहीं रात में रहते थे। राधेश्याम के दो पुत्र सुनील (28) व सुमित (22) हैं। एक विवाहित पुत्री शीलू (25) है। घर में पत्नी देवसखी है। राधेश्याम वर्मा के पास भी डेढ़ बीघा जमीन है। खेती किसानी से भरण पोषण होता है। राधेश्याम के तीनों पुत्र व पुत्री विवाहित हैं। 

 

हत्यारोपी भी पेशे से किसान
हत्यारोपी शिवपूजन वर्मा भी पेशे से किसान है। उसके पास बछौंदा गांव में चार बीघा जमीन है। वह मूलत: बछौदा गांव का रहने वाला बताया गया है। कमासिन में वह मकान बनवाकर कई साल से रह रहा था। शिवपूजन शराब पीने का आदी है। उसके घर में पत्नी शैलकुमारी व दो पुत्र एक पुत्री है। एक पुत्र व एक पुत्री शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed