{"_id":"69e63acfc4162d254c073c8f","slug":"banda-enraged-by-news-of-girlfriend-s-marriage-youth-climbs-mobile-tower-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: प्रेमिका की शादी करने की खबर से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, घंटों किया ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: प्रेमिका की शादी करने की खबर से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, घंटों किया ड्रामा
Mon, 20 Apr 2026 08:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:12 PM IST
सार
युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड का है। पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को मोबाइल टॉवर से नीचे उतारा।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्रेमी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमिका की शादी कहीं दूसरी जगह करने से परेशान प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने प्रेमी युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी रोहित (18) ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है, लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी किसी दूसरे के साथ कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर रोहित ने सोमवार को कमासिन रोड स्थित शिरोमणि सिंह के हाते में मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी, पीआरबी पुलिस ने बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा, कांस्टेबल नकुल राय, नरेश अहिरवार, निर्मल सिंह ने युवक को समझाया। युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और समझा बुझा कर युवक के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। युवक ने बताया कि वह फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र में एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की की शादी उसके परिजन कहीं दूसरी जगह कर रहे हैं, इसी को लेकर मैं मोबाइल टावर में चढ़ गया था।
विज्ञापन