फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Due to rift with his wife doctor committed suicide by jumping in front of train

Banda Suicide: पत्नी से अनबन के चलते डॉक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

Tue, 06 May 2025 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 06:59 PM IST
सार

Banda News: डॉक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसा मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ रेल लाइन में हुआ।

विज्ञापन
Banda: Due to rift with his wife doctor committed suicide by jumping in front of train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी से दो साल से चल रही अनबन के चलते कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी बीएएमएस डॉक्टर रघुवंश प्रसाद वर्मा (45) ने मटौंध के भूरागढ़ रेल लाइन पर मंगलवार को सुबह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। चरवाहों ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। चचेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि रघुवंश प्रसाद वर्मा की शादी अतर्रा में हुई थी।

विज्ञापन


दो साल से पत्नी रेखा से उनकी अनबन चल रही है। वह साथ में नहीं रहती थीं। वह बांदा के कालू कुआं मोहल्ले में किराये पर रहते थे। रविवार को वह गांव आए थे। सोमवार को भांजे चुन्नू से मिलने भूरागढ़ पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार को सुबह वह रेल लाइन पर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। अचानक ट्रेन के आगे कूदकर उन्होंने जान दे दी। उनके दो पुत्र हैं। वह मां के साथ अतर्रा में रहते हैं। वह दो साल पहले गिरवां में डॉक्टरी की दुकान खोले थे।
विज्ञापन

 

अब उन्होंने बंद कर दी थी। कुछ दिन उन्होंने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल स्टोर भी चलाया था। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि जांच में पत्नी से अनबन की बात सामने आई है। घटना के समय वह फोन पर भी किसी से बात कर रहे थे। नशे के भी आदी थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed