{"_id":"6abfee816e5efa0b510eb545","slug":"focus-on-honing-the-talents-of-female-students-at-the-workshop-banda-news-c-212-1-sknp1006-152906-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार्यशाला में छात्राओं की प्रतिभा निखारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार्यशाला में छात्राओं की प्रतिभा निखारने पर जोर
Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्कूल इनोवेशन काउंसिल ने जागरूकता एवं प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किया।
कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. मनीष और डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने छात्राओं को नवीन विचार, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने बताया कि नए विचारों को नवाचार और स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रधानाचार्य निमिषा रंजन ने सत्र की शुरुआत करते हुए छात्राओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने को कहा। नवाचार को भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर भी बताया गया।
छात्राओं को काउंसिल की नवाचार गतिविधियों और विचार कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी को प्रेरित किया। सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नोडल सीमा वर्मा, प्रियंका अवस्थी, वंदना द्विवेदी और अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी डॉ. महजबी उपस्थित थीं।