फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Drunk youth slept on railway track, driver stopped goods train by applying emergency brake

Banda: नशे में रेल पटरी पर सोया युवक, इमरजेंसी ब्रेक मार चालक ने रोकी मालगाड़ी

Mon, 28 Apr 2025 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Banda: Drunk youth slept on railway track, driver stopped goods train by applying emergency brake
नशे में रेल पटरी पर सोया व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
शहर के लोहिया पुल रेल लाइन में सोमवार को दोपहर एक युवक नशे की हालत में पटरी में सो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चित्रकूट की ओर से आई मालगाड़ी के चालक ने तेज हार्न भी बजाया, लेकिन वह नहीं उठा। इस दौरान चालक काे इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इस बीच मालगाड़ी रुकते-रुकते युवक से टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक शहर के कटरा मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम विजय कुशवाहा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है। जानकारी की जा रही है। उधर, स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे का कहना है उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed