फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Dead body of youth found in neighborhood terrace under suspicious circumstances, SP said murder in love affair

बांदा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पड़ोस की छत में मिला शव, एसपी बोले प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

Tue, 29 Jun 2021 03:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dead body of youth found in neighborhood terrace under suspicious circumstances, SP said murder in love affair
पड़ोस की छत पर मिला युवक का शव - फोटो : amar ujala
बांदा के अंबेडकर नगर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पड़ोस की छत में शव मिला। समस्तीपुर जिले के अतापुर (हसनपुर) निवासी  कार्तिक सोनी (25) यहां पीताम्बरी पाउडर बेचने आया था।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। साथ मे उसका बहनोई अशोक भी कुछ दूर रह रहा था। मंगलवार को सुबह पड़ोसी की छत पर उसका शव मिला। बहनोई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटने और फिर जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या किए जाने की चर्चा रही। फिलहाल पुलिस इस बारे में स्पष्ट नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं एसपी अभिनंदन ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात कही है। एसपी के मुताबिक जिसके घर मे शव मिला है उसी की बेटी से उसके संबंध की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed