फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead body of teenager found in a haystack

बांदा: भूसे के ढेर में मिला किशोरी का गर्दन कटा शव, ऑनर किलिंग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 28 Apr 2022 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Apr 2022 11:35 PM IST
सार

बांदा में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Banda: Dead body of teenager found in a haystack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव भूसे के ढेर में मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी। मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। ऐला गांव के प्रधान कमलेश ने बताया कि पड़ोसी जनपद चित्रकूट के युवक के साथ पांच माह पहले किशोरी चली गई थी।

विज्ञापन


उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। पिता खोजबीन कर उसे 17 अप्रैल को गांव ले आया। उसका प्रेमी भी गांव आ गया। गुरुवार को घर में भूसे के ढेर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने कमरे में देखा तो किशोरी का गर्दन कटा शव मिला। प्रधान ने गिरवां थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पिता ने थाने में पड़ोसी जनपद के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। जांच और घरवालों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, ग्रामीणों में चर्चा रही कि 25 अप्रैल तक किशोरी और युवक को संग में देखा गया। फिर दोनों का कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed