फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead bodies found in the forest of lover couple missing from home

Banda: घर से लापता प्रेमी युगल के जंगल में फंदे से लटके मिले शव, पास में मिला ये सामान देख पुलिस भी हैरान

Wed, 31 May 2023 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 May 2023 09:10 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव एक ही रस्सी से पेड़ से लटकते मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Banda: Dead bodies found in the forest of lover couple missing from home
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी में साथ जीने मरने की कसम खाकर घर से भागे प्रेमी युगल के शव जंगल में पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। एएसपी और कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस को डाई के पाउच, कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली अंतर्गत करतल चौकी क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव निवासी विकास राजपूत (21) और इसी गांव की ऊषा राजपूत (20) का शव बुधवार दोपहर एक बजे के करीब नेढ़ुवा और पुंगरी गांव के बीच जंगल में बबूल के पेड़ से एक ही रस्सी से लटके मिले। मंगलवार दोपहर से दोनों घर से लापता थे। दोनों के परिजन चुपचाप उनकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को चरवाहों ने दोनों के शव लटके देखे। चरवाहों की सूचना पर नरैनी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


जानकारी पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी पहुंचे। घटनास्थल पर डाई के पाउच व एक बोतल में घुली डाई के अलावा एक अन्य बोतल पानी की मिला है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दोनों ने डाई पी है फिर फंदे से झूले हैं। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी प्रतीत हो रही है। रात की घटना लग रही है। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed