फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Crime: Gun taunted on advocate in the court premises

Banda Crime: कचहरी परिसर में अधिवक्ता के ऊपर ताना तमंचा, मची अफरा-तफरी

Sat, 17 Feb 2024 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Feb 2024 09:43 PM IST
सार

बांदा जिले में कचेहरी परिसर में हुई अधिवक्ता के ऊपर तमंचा तानने की घटना को लेकर एक बार फिर कचेहरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Banda Crime: Gun taunted on advocate in the court premises
घटना को लेकर कचहरी परिसर में लगी अधिवक्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में भरे कचहरी परिसर में अधिवक्ता के बस्ते पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अधिवक्ता के ऊपर तमंचा तान दिया। इससे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ता ने अपने साथियों की मदद से आरोपी को तमंचा समेत पकड़ लिया और सीजेएम कोर्ट को सौंप दिया। सीजेएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता अरविंद पांडे शनिवार को दोपहर अपने बस्ते में बैठे में काम कर रहे थे। तभी उनके बस्ते में चित्रकूट जनपद के रौली कल्यानपुर गांव का 65 वर्षीय बृजगोपाल तिवारी पहुंचा और अधिवक्ता अरविंद पांडे से बताया कि वह अधिवक्ता मोतीलाल गुप्ता का क्लाइंट है। उनसे मिलना है।
विज्ञापन


इस पर अधिवक्ता अरविंद पांडेय ने उससे कहा कि वह फोन करके अधिवक्ता मोतीलाल को बुला रहे हैं, आप बैठिए। इस पर वह बुजुर्ग अरविंद पांडेय से अभद्रता करने लगा और देखते ही देखते उसने अपनी जेब से 315 बोर का तमंचा निकालकर अधिवक्ता की कनपटी में लगा दिया। अचानक इस हरकत का अधिवक्ता ने विरोध करते हुए उसका तमंचा छीन लिया और और कचहरी परिसर में आसपास बस्तों में मौजूद अधिवक्ता साथियों की मदद से उसे पकड़ कर सीजेएम कोर्ट को सौंप दिया। सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने पूरे मामले में कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता अरविंद पांडे ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा व कारतूस भी बरामद हो गया है। अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी को सीजेएम कोर्ट के हवाले किया है।

कचहरी परिसर में तमंचा लेकर घुसने पर खड़े हुए सुरक्षा पर सवाल
कचहरी परिसर में हुई अधिवक्ता के ऊपर तमंचा तानने की घटना को लेकर एक बार फिर कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कचहरी परिसर में बुजुर्ग की इस हरकत पर जजी परिसर में गेट में तैनात पुलिस कर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह कि वह व्यक्ति तमंचा लिए हुए कचहरी परिसर में कैसे घुस गया। इस पर अधिवक्ताओं में भी आक्रोश रहा।

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित का कहना है कि अधिवक्ता की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बची है, उन्होंने भी माना कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं चूक हुई है। उन्होंने अधिवक्ताओं की ओर से कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए, साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए जाने चाहिए। यह घटना बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed