{"_id":"63c23cd9bf0af7182a7ddb7f","slug":"banda-couple-committed-suicide-by-consuming-poison-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Suicide: दंपती ने जहर खाकर दी जान, अनाथ हुए तीन मासूम बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Suicide: दंपती ने जहर खाकर दी जान, अनाथ हुए तीन मासूम बच्चे
Sat, 14 Jan 2023 11:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:01 AM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में दंपती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
दंपती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवाई बुजुर्ग गांव में दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। देर रात जानकारी पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंची। घरवालों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
गांव निवासी राम रूप और उसकी पत्नी प्रीति में शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में देर शाम साढ़े छह बजे तक कहासुनी और मुहाचाही होती रही। घरवालों के मुताबिक शाम को प्रीति ने सल्फास की गोलियां गटक ली। उल्टियां होने और हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही पति रामरूप को मिली। उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे हॉस्पिटल ले जाते, इससे पहले उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में दंपती की मौत से कोहराम मच गया। देर रात करीब 11:30 बजे जानकारी पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ अंबुजा त्रिवेदी मौके पर पहुंची। बताया कि दंपती की आत्महत्या की पुष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छह साल की बेटी, तीन साल और छह माह का बेटा छोड़ गए हैं।