फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda,chitrakoot me 2-2 ki maut

बांदा, चित्रकूट में चार की मौत, 243 संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
banda,chitrakoot me 2-2 ki maut
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमण रोजाना नए-नए रिकार्ड बना रहा है। शनिवार को बांदा में जहां दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई, वहीं चित्रकूट में भी कोरोना से एक होमगार्ड समेत दो की मौत हो गई। बांदा में शनिवार को 128 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि चित्रकूट में 115 नए संक्रमित मिले। चित्रकूट में शनिवार को 1248 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

बांदा में शनिवार को कोरोना से मरने वालों में एक शहर की महिला और महोखर क्षत्र का ग्रामीण शामिल है। अब यहां मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 55 हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की सूची में 50 मृतक ही दर्ज हैं। वहीं, शनिवार को सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 1158 हो गया है। शनिवार को 97 संक्रमित स्वस्थ भी हो गए। बांदा में कोरोना से शहर के रेलवे कालोनी की 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह मेडिकल कॉलेज में 11 अप्रैल को भर्ती की गई थी। बीती रात करीब आठ बजे यहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह महोखर गांव का 45 वर्षीय ग्रामीण की शनिवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। उसे शुक्रवार को भर्ती किया गया था। शव से जांच के लिए पुन: नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में 91 पुरुष और 37 महिलाएं हैं। इनमें बांदा शहर के 77 संक्रमित हैं। शेष ग्रामीण हैं। कैलाशपुरी में 12, छावनी और कालूकुआं में पांच-पांच, इंदिरानगर में चार और पीलीकोठी में तीन संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा डीएम कालोनी, महादेव पेट्रोल पंप, शास्त्रीनगर, आंबेडकर नगर, सिविल लाइन, ठठराही, मेडिकल कॉलेज, मधुबनी विहार, मर्दननाका, गूलरनाका, छोटी बाजार, स्टेशन रोड, रामलीला मैदान, जवाहर नवोदय विद्यालय, जजी परिसर, कटरा आदि में संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल के एक और डॉक्टर पाजिटिव हो गए हैं। उधर, चित्रकूट जिले के होमगार्ड समेत दो की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 115 नए मरीज मिले हैं। प्रभारी सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि शनिवार को 1400 लोगों की जांच की गई, जिसमें यह संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जनपद निवासी एक होमगार्ड की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड के परिजनों ने बताया कि 11 अप्रैल को होमगार्ड की प्रयागराज में पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वहां से शनिवार को लौटने पर कोरोना जांच में वह संक्रमित आया तो उसे खोह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बांदा मेडिकल कालेज में पुरानी बाजार कर्वी निवासी एक युवक की कोरोना से मौत हुई है। अभी चित्रकूट के पोर्टल में इसकी एंट्री नहीं हुई है, इसलिए कुल मृतकों की संख्या में इसे शामिल नहीं किया गया है। जिले में मृतकों की संख्या 18 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 991 हैं। 50 लोग शनिवार को स्वस्थ हो घर चले गए। वहीं शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 1248 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
कार्यरत श्रमिकों के लिए हेल्प डेस्क के निर्देश
बांदा। कारखानों आदि में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। निर्देश दिया कि जहां ज्यादा संख्या में आम लोगों को आना जाना होता हो, तो उन कारखानों में कोविड हेल्प डेस्क चालू किया जाए। यहां बचाव संबंधी जानकारी के पोस्टर लगाए जाएं। तैनात करने वाले श्रमिकों को सामान्य जानकारी होनी चाहिए। कारखानों में मजदूर और कर्मचारी मास्क व ग्लब्स पहने। दो गज की दूरी रखें। कारखानों में सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर मुहैया रहे। इसके लिए किसी कर्मचारी को ट्रेनिंग दी जाए। ऑक्सीमीटर में 94 प्रतिशत से कम फीडि़ंग आने पर स्वास्थ्य केंद्र को सूचित किया जाए। कारखाना परिसर में तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न हो। कर्मचारी सेतु आरोग्य एप डाउनलोड करें। चित्रकूटधाम मंडल उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीमार श्रमिकों को ड्यूटी पर न लगाएं। (ब्यूरो)

अब लक्षण में ही होम क्वारंटीन, रिपोर्ट का इंतजार नहीं
बांदा। कोरोना के आसार/लक्षण नजर आने पर इलाज शुरू हो जाएगा। नमूने की रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं किया जाएगा। बड़ी संख्या में रोजाना लिए जा रहे नमूनों और जांच रिपोर्ट आने में हो रही देरी पर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि लक्षण वाले व्यक्ति को होम क्वारंटीन कर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) तत्काल इलाज शुरू कर देगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज की स्थिति पर आइसोलेशन पर रखा जाएगा। बताया कि जिले में अब तक 4.88 लाख नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 2000 से ज्यादा की रिपोर्ट नहीं आ पाई है। बताया कि होम क्वारंटीन किए गए लक्षण वाले मरीज को 10 दवाइयों की एक किट भी दी जाएगी। पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुन: सैंपल लिया जाएगा। अगर दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो सामान्य मानकर छोड़ दिया जाएगा। बताया कि दवा के अलावा दिन में चार लीटर पानी व तीन बार भाप लक्षण युक्त लोगों को जरूरी है। आम लोगों को सुझाव दिया गया कि कम से कम आठ घंटे सोएं और 45 मिनट व्यायाम करें। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed