{"_id":"69dcf7c80cd2ece13d086604","slug":"banda-child-drowns-in-pond-while-attempting-to-retrieve-cattle-tragedy-sparks-outcry-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मवेशी निकालने के प्रयास में तालाब में डूबा मासूम, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मवेशी निकालने के प्रयास में तालाब में डूबा मासूम, मौत से मचा कोहराम
Mon, 13 Apr 2026 07:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तालाब में नहा रही मवेशी को निकालने के प्रयास में आठ वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी चुन्नू का आठ वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मवेशियों को लेकर तालाब गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान मवेशी को तालाब से निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन