{"_id":"63f5ed65e65e136f7d0a6eec","slug":"banda-case-of-molestation-of-a-girl-seven-arrested-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: युवती से छींटाकशी में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने लाइसेंसी राइफल और तमंचा बरामद किया, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: युवती से छींटाकशी में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने लाइसेंसी राइफल और तमंचा बरामद किया, सात गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 04:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और असलहा लहराए गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार घटना की वजह युवती पर छींटाकशी करना है। एक पक्ष की तरफ से मिली तहरीर में बताया गया है कि उसकी बहन किसी काम से गली में जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने छींटाकशी की। बहन ने विरोध किया तो उसे धमकाया। भाई ने बताया कि वह आरोपी के घर उलाहना देने गया तो उसके परिजनों ने भी अभद्रता शुरू कर दी।
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग असलहा और लाठी डंडों से लैस होकर पहुंच गए। इसके बाद जमकर गाली गलौज हुआ और असलहा लहराए गए। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लाइसेंसी राइफल और तमंचा जब्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही लाइसेंस निरस्त करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जा रही है।