{"_id":"6398b9e187b5e91c59238bfa","slug":"banda-case-of-forced-conversion-of-a-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया, अब बना रहा जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया, अब बना रहा जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव
Tue, 13 Dec 2022 11:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग नातिन को गांव के ही कुछ लोग बहला फुसलाकर ले गए थे। अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक गांव से बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ बस्ती जिले ले गया, वहां उसके साथ गलत काम किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
विज्ञापन
धर्म न परिवर्तन करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कड़ी कर्रवाई की मांग की है। उधर, विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस कार्यवाही नहीं करती है तो आगे आंदोलन किया जाएगा। पुलिस आरोपी को बचाने का काम कर रही है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह जुलाई माह का मामला है। केस दर्ज करने के बाद लड़की को बरामद किया गया है, आगे की न्यायिक प्रकिया की जा रही है, यदि जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला है, प्रलोभन दिया गया तो जो भी उचित धाराएं हैं उन्हें बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन