{"_id":"671e3b7ef742d4c51b09efbe","slug":"banda-car-collided-with-a-divider-and-overturned-one-dead-three-injured-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: कार डिवाइडर में टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: कार डिवाइडर में टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन लोग घायल
Sun, 27 Oct 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Oct 2024 06:39 PM IST
सार
Banda News: कालिंजर से पिकनिक मनाकर लौट रहे कार सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को नरैनी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के डोमानी पुरवा निवासी धर्मेंद्र सिंह (18), उसका भाई भागवत सिंह (23), छोटेलाल (26) व बरुआ कालिंजर निवासी वीरेंद्र (16) चारों लोग पिकनिक मनाने कालिंजर गए थे।
रात करीब 11 बजे वह सब कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार भागवत सिंह चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कालिंजर थाना क्षेत्र के बरछा पुल के पास कार की रफ्तार अधिक होने पर वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चाराें गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos
पोस्टमार्टम हाउस में धर्मेंद्र के फुफेरे भाई अशोक सिंह ने बताया कि पिता देशराज ड्राइवरी करते हैं। मां ममता सिंह हैं। धर्मेंद्र ई रिक्शा चलाता था। वह आपस में पांच भाई एक बहन हैं यह तीसरे नंबर का अविवाहित था। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संभवत कार की स्पीड तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ है। चारों लोग कार के शीशे के बाहर निकल आए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।