{"_id":"6918a158b4d909daef0e8223","slug":"banda-bus-carrying-schoolchildren-overturned-after-a-tire-burst-seriously-injuring-five-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: टायर फटने से स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: टायर फटने से स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 15 Nov 2025 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
स्कूली बच्चों से भरी प्राइवेट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार पांच स्टाफ कर्मी व छात्र गंभीर घायल हो गए। बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत 60 स्कूली बच्चे सवार थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, हरदौली के स्टाफ राममुकुट यादव (66) ने बताया कि उनके विद्यालय का स्टाफ बाल दिवस पर बच्चों को लेकर प्राइवेट बस से प्रयागराज गए थे। लौटते समय बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदु मोड़ पर रात करीब 12 बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चों समेत विद्यालय स्टाफ कर्मी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे सभी बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। हादसे में हरदौली गांव निवासी राममुकुट यादव (66), बबेरू निवासी राजकरन (70), संतोष प्रसाद (36) व छात्र हरदौली गांव निवासी अरमान (9), सुनैला (7) घायल हो गए। डॉक्टरों ने राममुकुट यादव को जिला अस्पताल रेफर किया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बस का टायर फटने से हादसा हुआ है। सभी बच्चों व शिक्षकों को सीएचसी पहुंचाया था। पांच लोग को चोटें आईं थीं, उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन