{"_id":"63fb188f4ee4fd66a302ebc8","slug":"banda-brutal-killing-of-former-bdc-member-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: पूर्व बीडीसी सदस्य की निर्मम हत्या, खेत पर सोते समय सिर धड़ से अलग किया, गांव में भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पूर्व बीडीसी सदस्य की निर्मम हत्या, खेत पर सोते समय सिर धड़ से अलग किया, गांव में भारी फोर्स तैनात
Sun, 26 Feb 2023 02:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:05 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। किसान की धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस एवं परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा में किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत पर सरसों की फसल की कटाई कर रहे किसान व पूर्व बीडीसी सदस्य की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी। सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर चन्द्रायल गांव निवासी मोतीलाल (50) मरवा में 50 बीघा जमीन बटाई पर कर रहा था। शनिवार को मोतीलाल सरसों की फसल की कटाई कर रहा था। शाम को बेटी सरवन पिता के पास से जानवरों का चारा लेकर घर आ गई थी। वह रात में खेत में बनी झोपड़ी में सोया था।
विज्ञापन
रात में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह खेतों की तरफ पहुंच किसानों को मोतीलाल का शव लहूलुहान अवस्था मिला। आनन-फानन किसानों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
सीओ बबेरू राकेश कुमार, थानाध्यक्ष आनंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक पूर्व बीडीसी सदस्य भी था। गांव के लोग उसे बीडीसी नन्ना कहकर पुकारते थे। मृतक के परिवार में पत्नी बिल्लू यादव, दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पत्नी चार दिन पहले ही मायके से लौटी थी।
गांव में भारी फोर्स तैनात
पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है। मृतक के छोटे भाई राजा बाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है। मृतक के छोटे भाई राजा बाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।