फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Boy trapped in car dragged for 20 meters, died

Banda: कार में फंसकर 20 मीटर तक घिसटा बालक, दर्दनाक मौत, साथियों संग जामुन तोड़ने घर से निकला था

Thu, 13 Jul 2023 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Jul 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Banda: Boy trapped in car dragged for 20 meters, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा जिले में दोस्तों के साथ जामुन तोड़ने जा रहे 10 वर्षीय बालक को कार ने टक्कर मार दी। बालक कार में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। चालक ने कार रोककर उसे गाड़ी से अलग किया और मौके से भाग निकला। परिजनों ने बालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रात में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी करन (10) बुधवार की शाम छह बजे के करीब अपने हमउम्र गांव के साथियों संग जामुन तोड़ने के लिए निकला था। खुरहंड गांव की सड़क पर आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बालक कार में फंस गया। करीब 20 मीटर घिसटने के बाद कार चालक ने गाड़ी रोककर उसे कार से अलग किया और भाग निकला। साथियों की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान बुधवार रात 11 बजे उसे दम तोड़ दिया। पिता छत्रपाल कुशवाहा ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। चार पुत्रों में यह दूसरे नंबर का था। घर में मां सुंदी है। थानाध्यक्ष गिरवां संदीप तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed