फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda (UP) boat capsize Six more bodies recovered from Kishanpur ghat in Banda

बांदा नाव हादसा: अब तक यमुना नदी से एक महिला समेत आठ के शव मिले, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

Sat, 13 Aug 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा/फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा/फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Aug 2022 09:53 AM IST
सार

बांदा में गुरुवार को हुए नाव हादसे के बाद शुक्रवार देर रात आठ लोगों के शव युमना नदी में उतराते मिले हैं। नरौली किशनपुर मझिगवां घाट पर आधा दर्जन शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Banda (UP) boat capsize Six more bodies recovered from Kishanpur ghat in Banda
Banda Boat Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिला के मर्का थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव डूबने से लापता 17 लोगों में आठ लोगों के शव पानी में उतराते मिले। ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे शवों को नदी में उतराता देखा। पुलिस प्रशासन को खबर देकर ग्रामीण शवों को निकालने में जुट गए। नाविक नदी में नाव लेकर गए और शवों को निकाला जा सका।

विज्ञापन


सभी शव फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में मिले हैं। थाना क्षेत्र के नरौली गांव किनारे यमुना में जयचंद्र (16) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी मैकुवापुर मजरे सरकंडी का शव मिला। घटना के दिन वह बांदा के बैराफ बहन के घर से राखी बंधवा कर नाव से लौट रहा था। जयचंद्र की पहचान उसके बड़े भाई रज्जन ने फोटो देखकर की है।
विज्ञापन


चार शवों की पहचान हो चुकी है बाकी तीन शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस शवों को निकालने में लगी है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। टीमें खोजबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी में नाव डूबी
आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जा रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई थी। इसमें 32 लोग लापता हो गए थे। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। तीन शव बरामद कर लिए गए थे। गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे मर्का थाना क्षेत्र के कस्बे से फतेहपुर के असोथर जा रही नाव यमुना नदी के बीच धार में पहुंची तो पतवार टूट गई। इससे नाव डगमगाने लगी। इसी बीच कई यात्री नाव से कूद पड़े। इससे नाव पलट कर नदी में डूब गई।


शुक्रवार को पूरे दिन बांदा में यमुना नदी में नाव डूबने से लापता हुए 32 लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल छह टीमें लगी रहीं। इन टीमों के 60 जवान आठ मोटर बोट से पूरा दिन तलाशने के बाद भी किसी को नहीं ढूंढ पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed