फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bike riders hit from behind due to sudden braking of truck, two dead, one critical

Banda: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार पीछे से घुसे, दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 14 Jan 2025 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 05:28 PM IST
सार

Banda News: ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार उसमें टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Banda: Bike riders hit from behind due to sudden braking of truck, two dead, one critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आई बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी मोनू उर्फ रमेश (28), पड़ोसी शिवकरन (35) व भांजे रवि (25) के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करके बाइक से सोमवार गांव आ रहा था। बाइक मोनू चला रहा था।
विज्ञापन







मिरगहनी मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। पीछे से आए बाइक सवार ट्रक में घुस गए। मौके पर ही मोनू की मौत हो गई। शिवकरन और रवि गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से देर रात शिवकरन को डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया, रास्ते में शिवकरन ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed