{"_id":"645267f625acedb8a0018469","slug":"banda-ba-student-died-due-to-tractor-collision-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: ट्रैक्टर की टक्कर से बीए के छात्र की मौत, मामा के घर जा रहा था प्रेमजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: ट्रैक्टर की टक्कर से बीए के छात्र की मौत, मामा के घर जा रहा था प्रेमजीत
Wed, 03 May 2023 07:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 May 2023 07:36 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रेमजीत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामा के घर जा रहे बाइक सवार बीए के छात्र को देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी प्रेमजीत (20) गांव से मंगलवार को चाची के घर एक निमंत्रण में बिलगांव गया था।
विज्ञापन
वहां से देर शाम मामा मान सिंह के घर शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सहायता से परिजन उसे एंबुलेंस से बांदा जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बड़े भाई अजीत ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। चार दिन पहले सूरत से आया था। कुलकुम्हारी गांव के कॉलेज में बीए का छात्र था। बताया कि सबसे बड़े भाई ज्ञान सिंह की तीन जनवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीन माह के अंदर उसके घर में यह दूसरी मौत है। पिता श्याम सिंह मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन