{"_id":"6672e1cb86fb23e532064408","slug":"banda-an-old-man-died-after-his-hut-caught-fire-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, वृद्ध की जलकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, वृद्ध की जलकर दर्दनाक मौत
Wed, 19 Jun 2024 07:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:23 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में खाना बनाते समय एक झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में वृद्ध की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत हो गई। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव के मजरा हरवंश पुरवा की है। 70 वर्षीय मेवालाल गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। परिजन गांव स्थित घर में रहते हैं। मंगलवार की दोपहर वह रोज की तरह खाना बना रहा था, तभी झोपड़ी में आग लग गई।
झोपड़ी के अंदर बकरियां भी बंधी हुई थीं। इनको निकालने की कोशिश में बुजुर्ग झोपड़ी में ही फंस गया और जलकर मौत हो गई। शाम के समय वहां से गुजरे चरवाहों ने झोपड़ी जली हुई देखी अंदर झांके तो बुजुर्ग का अधजला शव पड़ा हुआ था। चरवाहों की खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक वृद्ध का एक पुत्र रामकेश परदेस में रहकर काम करता है। उसे भी सूचना दे दी गई है।