फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Accused eunuch group created ruckus in SP office premises, beat complainant with slippers

Banda: आरोपी किन्नर गुट का एसपी कार्यालय परिसर में हंगामा, शिकायतकर्ता को चप्पलों से पीटा

Wed, 08 Jan 2025 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Banda: Accused eunuch group created ruckus in SP office premises, beat complainant with slippers
किन्नरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा में युवकों को जबरन अगवा कर किन्नर बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रताड़ित करने के बाद किन्नर बनाया गया युवक अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां आरोपी किन्नर गुट ने उन पर हमला बोल दिया। कार्यालय परिसर पर जमकर हंगामा किया। शिकायत करने वाले किन्नर को घेरकर आरोपी किन्नर गुट ने जमकर चप्पलों से पीटा। ताली बजा बजाकर हंगामा किया। बेशर्मी वाला प्रदर्शन भी किया। अचानक हुए इस हमले से पुलिस सकते में आ गई। किन्नरों के हंगामे को देखकर वह मूकदर्शक बनी रहीं। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी गुट व शिकायतकर्ता किन्नरों को अलग किया।
विज्ञापन




जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में बुधवार को दोपहर तीन बजे करीब किन्नर गुट द्वारा प्रताड़ित कर कर्वी का एक पीड़ित अपने परिवार व अन्य साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचा था। यहां करीब साढ़े तीन बजे जिस गुट पर जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगाया जा रहा है वह भी गुट अपने किन्नर साथियों के साथ पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किन्नरों के गुट ने शिकायतकर्ता परिवार को पकड़ लिया। उनकी जमकर चप्पलों और थप्पड़ मारकर पिटाई की। ताली बजा बजाकर बेशर्मी वाला प्रदर्शन भी किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के अंदर हुए इस हंगामे व मारपीट से पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस कार्यालय में मौजूद सिपाहियों व महिला सिपाहियों ने किसी तरह से किन्नरों के गुट को शांत किया। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्ष पुलिस कार्यालय आए थे, इस मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दो दिन से पीड़ित पक्ष पुलिस कार्यालय में आ रहे हैं। अतर्रा कोतवाली पुलिस को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी कर दिए थे, लेकिन पीड़ित पक्ष अतर्रा कोतवाली में न जाकर बुधवार को दोपहर तीन बजे के करीब कार्यालय आया था। इस बीच आरोपी किन्नर गुट भी आ गया। पुलिस कार्यालय गेट के पास आरोपी गुट ने हंगामा और मारपीट किया है। शहर कोतवाली पुलिस को आदेशित किया है कि वह जांच कर हंगामा करने वाले किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें। उधर, अतर्रा कोतवाली पुलिस को भी आदेशित किया है कि वह आरोपी किन्नर गुट के खिलाफ कार्रवाई करें। - शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित पक्ष के साथ दिया धरना
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुए किन्नरों के हंगामे को लेकर जदयू महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने पीड़ित पक्ष के साथ अशोक लाट के नीचे धरना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी किन्नर गुट की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। ताकि वह दोबारा ऐसी घटना को अंजाम न दे सकें। उनका कहना है कि अतर्रा क्षेत्र में युवकों को अगवा कर मारपीट कर नौ युवकों को किन्नर बनाया जा चुका है। एक फर्जी क्लीनिक में डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन किया गया। हार्मोन चेंज करने वाली ओवरडोज दवाएं दी गईं। नशीले इंजेक्शन देकर तरह-तरह की यातनाएं दी गई हैं। इसके बाद जबरिया वसूली कराई जाती है। वसूली न करने पर गंभीर चोटें पहुंचाई जाती हैं, जिसका एक वीडियो भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed