{"_id":"65d0c4766f686610c904baa5","slug":"banda-accident-two-cousins-riding-a-bike-were-hit-by-a-truck-died-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: बाइक सवार चचेरे दो भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: बाइक सवार चचेरे दो भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Sat, 17 Feb 2024 08:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Feb 2024 08:27 PM IST
सार
यूपी के बांदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत की घटना सामने आई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में बुआ के घर दवा देकर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसको कानपुर रेफर कर दिया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के विश्वनाथ का पुरवा लहुरेहटा गांव निवासी राजेश (17) पुत्र रज्जी, चचेरे भाई राजेश (22) पुत्र रामआसरे के साथ बुआ के घर शुक्रवार को दोपहर पड़मई गांव दवा देने गया था। वहां से बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन
बाइक राजेश चला रहा था। पड़मई गांव के आगे भवईं सरईं गांव के पास स्थित पुलिया पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनों को नरैनी सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में राजेश ने दम तोड़ दिया। राजेश को कानपुर रेफर कर दिया गया है। चचेरे भाई सुंदरलाल ने बताया कि राजेश दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। घर में मां मीरा हैं। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन