फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Accident High speed roadways bus overturned 25 passengers injured four in critical condition

Banda Accident: तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 25 यात्री घायल…चार की हालत नाजुक, लोग बोले- नशे में था चालक

Sat, 09 Aug 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 10:37 AM IST
सार

Banda News: बांदा में तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटने से लगभग 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे में था और तेज गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Banda Accident High speed roadways bus overturned 25 passengers injured four in critical condition
banda road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में चिल्ला मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब सवारियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना शनिवार रात को तारा गांव के पास हुई। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, चालक नशे में था और बस की रफ्तार भी बहुत तेज थी।

विज्ञापन

अचानक कोई मवेशी सामने आ जाने पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायलों में अनुज (28), शिखा (30), समीक्षा (20), संतोषी (40), राजेंद्र (56), पंकज तिवारी (35), अजय (7), और राजेंद्र सिंह (12) शामिल हैं। इनमें से अनुज, शिखा, समीक्षा, और संतोषी का हालत नाजुक है,  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed