फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident: Car full of baraatis overturned in ditch, groom's niece died, five people injured

Banda Accident: बरातियों से भरी कार खाई में पलटी, दूल्हे की भतीजी की मौत, पांच लोग घायल

Tue, 06 May 2025 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Banda Accident: Car full of baraatis overturned in ditch, groom's niece died, five people injured
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे समेत बरातियों से भरी कार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के आगे कालेश्वर बाबा स्थान के पास डंप बालू से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई। दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां से एक को कानपुर रेफर किया गया है। उधर, दूल्हा प्राथमिक उपचार कराकर शादी में पहुंच गया। वहां सादगी से सभी रस्में अदा की गईं। हादसे में कार चालक की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी शांति ने बताया कि उनके भतीजे शिवम रैदास (25) की शादी हमीरपुर जनपद के पचखुरा भावनिया गांव में होनी थी। सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे के करीब बरात गांव से निकली थी। गांव की ही एक कार में दूल्हा शिवम, उसकी भतीजी प्रियंका (18), चचेरी बहन मालती (32), फुफेरी बहन संगीता (18), फूफा कमतू (50) व जीजा अजीत (30) सवार होकर जा रहे थे। कार को गांव का ही बिल्लू चला रहा था। रास्ते में रात नौ बजे करीब चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के आगे कालेश्वर बाबा स्थान पर डंप बालू से अचानक कार अनियंत्रित होकर टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में सभी सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर चिल्ला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। मालती की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। शेष सभी घायलों का इलाज किया गया। कार चालक बिल्लू मौके से भाग निकला है। प्रियंका के पिता कल्लू रैदास राजमिस्त्री हैं। प्रियंका पांच बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। घर में मां लक्ष्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवारों की बात मान लेता चालक तो शायद नहीं होता हादसा
घायलों के मुताबिक कार चालक बिल्लू रास्ते में एक हाथ से मोबाइल पकड़कर किसी से बात कर रहा था और एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़े था। कार चालक नशे में भी था। प्रियंका और संगीता ने कार चालक को सही से कार चलाने के लिए टोका भी था, फिर भी वह लापरवाही से कार चलाता रहा। उन्होंने कार से उतर जाने की बात भी कही, लेकिन कार चालक ने उन्हें नहीं उतारा और यह हादसा हो गया।
 

मंगलवार को सुबह दूल्हे ने हमीरपुर पहुंचकर शादी की रस्म अदा की
दूल्हे शिवम की चाची शांति ने बताया कि रात में ही उन्होंने लड़की पक्ष को हादसे की सूचना दे दी थी। रात में दूल्हे शिवम का इलाज कराया गया। मंगलवार को सुबह लड़की पक्ष के यहां दूल्हा पहुंचा और सादगी के साथ रस्में अदा की गई। दोपहर बाद वह प्रियंका के पोस्टमार्टम में भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचा था।

बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी है, इसमें सवार दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया कार चालक की लापरवाही सामने आई है। जांच की जा रही है। - राजीव प्रताप सिंह,सीओ सिटी, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed