फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: 67 kg ganja recovered from Scorpio, five arrested

बांदा: स्कॉर्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

Tue, 01 Feb 2022 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Feb 2022 07:54 PM IST
सार

स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा एमपी सीमा पर सघन चेंकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी हमीरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पांचों को जेल भेज कर  स्कॉर्पियो को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
Banda: 67 kg ganja recovered from Scorpio, five arrested
67 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी में 23 फरवरी को मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। लगातार संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सीमा पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसमें सवार 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें पुलिस ने आरोपियों के पास से 67 किलो 400 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी हमीरपुर जनपद के बताए गए हैं।
विज्ञापन


स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. अभिषेक कुमार, कालिंजर थाना के एसआई समसुद्दीन और सिपाही मध्य प्रदेश के सतना सीमा पर सोमवार की शाम वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी सतना की ओर से सफेद रंग की स्कार्पियो में संदिग्ध लोग नजर आए। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली। इसमें करीब 67.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कालिंजर थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि स्कार्पियो में गांजा लेकर आ रहे नौशाद अहमद व निजामुद्दीन (हुसैनिया, हमीरपुर), पुष्पेंद्र यादव निवासी मकरांव (मौदहा), आशिक निवासी अरतरा (मौदहा) और आमिर निवासी देवी चौराहा (मौदहा) को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। स्कार्पियो को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed