फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 2.5 lakhs cheated in the name of getting a job

Banda: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे ढाई लाख, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट, पैसा मांगने पर छात्रा के साथ की अश्लील हरकत

Sun, 14 Apr 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Banda: 2.5 lakhs cheated in the name of getting a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में एमए फाइनल की छात्रा को रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो छात्रा आरोपियों के घर रुपया वापस मांगने गई तो उसके पुत्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एमए फाइनल की छात्रा ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी उमाकांत त्रिपाठी रेलवे विभाग में नौकरी करता था। वह उसे जानती थी। उसने उससे रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए कहा था। इस पर उमाकांत त्रिपाठी ने पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


जिस पर छात्रा ने उसे ढाई लाख रुपये दिए थे। रुपये देने के बाद करीब चार-पांच महीने बाद तक जब ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया तो उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उमाकांत ने अपने रिटायर होने का हवाला देते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर छात्रा उसके घर रुपये लेने गई तो उमाकांत त्रिपाठी के पुत्र मुकेश ने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी व छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed