{"_id":"636a815615c5347502386bcc","slug":"banda-10-dengue-positive-patients-found-together-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: पहली बार एक साथ 10 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले, जिला अस्पताल और दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में कराए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पहली बार एक साथ 10 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले, जिला अस्पताल और दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में कराए भर्ती
Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
सार
बारिश के बाद मच्छरों के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ा है। जिला अस्पताल में लगभग 759 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें करीब 25 फीसदी मरीज बुखार से ग्रसित थे। पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रामलखन चौरसिया ने बताया कि कुल 17 नमूनों की जांच की गई। इसमें 10 डेंगू पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जनपद में पहली बार एक साथ 10 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उन्हें जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। अधिकतर मरीजों की प्लेटलेट्स 30 हजार से कम पाई गई हैं। बारिश के बाद मच्छरों के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ा है। मंगलवार को छुट्टी के चलते जिला अस्पताल में सिर्फ 12 बजे तक ओपीडी खुली।
विज्ञापन
इसमें लगभग 759 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें करीब 25 फीसदी मरीज बुखार से ग्रसित थे। पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रामलखन चौरसिया ने बताया कि कुल 17 नमूनों की जांच की गई। इसमें 10 डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। सीएमएस और सीएमओ को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 842 मरीजों का इलाज हुआ। यहां भी बुखार के मरीजों की यही स्थिति रही। मेडिसिन विभाग में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। यहां 17 डेंगू संदिग्ध मरीज मिले। उनकी जांच कराई गई पर यहां कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि किट से जांच कराई जा रही है। बुखार या कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को मिले डेंगू पॉजिटिव मरीज
शबा (21) पुत्री मोहम्मद शौकत निवासी खुटला, प्रीतम कुमार (22) पुत्र राजकिशोर निवासी डीएम कालोनी, शैलेंद्र (8) पुत्र लोकेंद्र निवासी शांति नगर, कुलदीप (26) पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी परशुराम तालाब, रावेंद्र (25) पुत्र दीनदयाल निवासी सर्वोदय नगर, मंजू यादव (24) पुत्री शेषनारायण निवासी कालूकुआं, सचिन (15) पुत्र हरीशरण निवासी बंगालीपुरा, ऊषा देवी (34) पत्नी वीर सिंह निवासी गोयरा मुगली, एनआईटी अधिकारी वीपी शर्मा (57) व अजय (23) पुत्र गोविंददास निवासी मानिकपुर (कर्वी) आदि।