{"_id":"5e2474728ebc3e7d69635df6","slug":"band-of-prisoners-were-attacked-by-a-swarm-of-bees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों ने रिहर्सल करने गए कैदियों के बैंड पर बोला हमला, सात लोहिया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों ने रिहर्सल करने गए कैदियों के बैंड पर बोला हमला, सात लोहिया अस्पताल में भर्ती
Sun, 19 Jan 2020 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jan 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
कैदियों के बैंड पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के लिए रिहर्सल करने सेंट्रल जेल से गए कैदियों के बैंड पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। सात घायल कैदियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को हर साल की तरह परेड की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे सेंट्रल जेल से सात बैंड वादक रिहर्सल करने के लिए परेड ग्राउंड पर जेल की गाड़ी से उतरे।
तभी बैंड वादकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद कुछ सिपाहियों ने बचाने का प्रयास किया तो मधुमक्खियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। इधर-उधर भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे बाद जब मधुमक्खियों का प्रकोप कम हुआ, तो बैंड वादक कैदी साहब लाल (30), विजय (33), विमल (40), सुशील (40), दिनेश चंद्र (60), रामप्रसाद (36) व पवन को भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पवन सेंट्रल जेल वापस चला गया, अन्य सभी का देर रात तक इलाज चलता रहा।