फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ban likely on the entry of players from outside in UPT-20.

Kanpur News: यूपीटी-20 में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री पर लग सकता प्रतिबंध

Wed, 16 Sep 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ban likely on the entry of players from outside in UPT-20.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग में प्रदेश की प्रतिभाओं को अधिक अवसर देने की तैयारी है, जिसके लिए बाहरी खिलाड़ियों और दूसरे राज्यों के सपोर्ट स्टाफ की भूमिका सीमित की जा सकती है। इस पर निर्णय 30 सितंबर को प्रस्तावित यूपीसीए की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में होगा।
विज्ञापन


लीग की छह फ्रेंचाइजी में फिजियो, वीडियो एनालिस्ट, मसाजर समेत अन्य सहयोगी पदों पर प्रदेश के लोगों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जा रहा है। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि यूपीटी-20 में रेलवे के खिलाड़ियों की भागीदारी और टीमों में बाहर के सपोर्ट स्टाफ को लेकर सवाल उठे हैं। एजीएम में सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। मामला पूर्व भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के लीग के बीच में संन्यास लेने के बाद ज्यादा गरमा गया। रेलवे के लिए खेलने वाले कर्ण शर्मा कानपुर सुपरस्टार्स का हिस्सा थे।
विज्ञापन


उन्हें नीलामी में करीब 23 लाख रुपये में खरीदा गया था। सत्र के बीच में उनके हटने से फ्रेंचाइजी को आर्थिक और टीम संयोजन, दोनों स्तर पर झटका लगा। यूपीसीए से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि जिन खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में यूपी की टीम के लिए खेलने की संभावना नहीं है, उन्हें लीग में मौका देने पर पुनर्विचार जरूरी है। यूपीटी-20 में आईपीएल टीमों के स्काउट्स की नजर रहती है। प्रदेश में अच्छे फिजियो, वीडियो एनालिस्ट, मसाजर और अन्य सपोर्ट स्टाफ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उम्रदराज खिलाड़ियों के साथ आयु वर्ग पर भी नजर
यूपीसीए अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों की यूपीटी-20 में भागीदारी के नियमों पर भी विचार कर सकता है। बोर्ड स्तर पर उम्र वर्ग की व्हाइट बॉल प्रतियोगिताएं सीमित होने के कारण इस पर भी नीति बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। हालांकि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। वहीं लीग को पूरी तरह यूपी के खिलाड़ियों तक सीमित करना यूपीसीए के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रदेश के कई क्रिकेटर बेहतर अवसरों की तलाश में दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed